यूजीसी नेट की परीक्षा 14 दिसंबर से होगी शुरू
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी। इसमें 92 विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा छह दिनों तक दो शिफ्टों में होगी। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 21 दिन पहले दी जाएगी। यूजीसी नेट के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और पीएचडी दाखिले की पात्रता निर्धारित होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी, जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 300 अंकों की होगी।
