UP IAS and PCS Transfer: यूपी में बड़ा फेरबदल, 15 आईएएस अफसरों के साथ 23 पीसीएस के भी तबादले, लिस्ट हुईं जारी, देखें
UP IAS and PCS Transfer: योगी सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार तबादले कर रही है। शनिवार को सरकार ने 15 आईएएस के अलावा 11 एडीएम, दो कुल सचिव, दो उपनिदेशक और एक सीडीओ समेत 23 पीसीएस अफसरों का तबादला भी किया गया है। अचानक हुए तबादले से विभाग में हड़कंप मचा है।
शासन द्वारा जारी तबादला लिस्ट के मुताबिक राकेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में अपर आयुक्त, नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक पीसीएफ, डॉ. चन्द्र भूषण को अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा, ध्रुव खाडिया को मुख्य विकास अधिकारी मऊ, विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज, नरेंद्र बहादुर सिंह को सीडीओ जौनपुर, श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज, अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, प्रकाश बिन्दु को सचिव चिकित्सा शिक्षा, माला श्रीवास्तव को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, डॉ. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, श्रीमती जे० रीभा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन, अर्चना गहरवार को कुलसचिव डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, श्रीमती रीना सिंह को कुलसचिव किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया गया है।
11 एडीएम समेत कई पीसीएस बदले
चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया, ज्ञानेन्द्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर, श्रीमती लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर, राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ, पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर, अर्पित गुप्ता को कुलसचिव, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा, विजय शंकर को कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुशीनगर, अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय, बृजेश कुमार सिंह को सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण, शिवानी सिंह को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन, श्रीमती किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत की सूची में डाल दिया गया है।
इसी तरह प्रेम चन्द्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ, राजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हरदोई, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुरादाबाद, बृजेश कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखीमपुर खीरी, अनिरुद्ध प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़, गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मुजफ्फरनगर, नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) आजमगढ़, आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ, अमित कुमार को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, मयंक कुंडू को उपजिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है।


