समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कृपया ध्यान दें।
जैसा कि आप सभी को विदित है कि *स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR)* कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की प्रगति अभी भी अपेक्षित स्तर से कम है। SHVR की निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 से बढ़ाकर *10 अक्टूबर 2026* कर दी गई है। आज अंतिम तिथि होने के बावजूद प्रदेश की *Completion Progress केवल 69.22%* है, जो अपेक्षाकृत कम है।
अतः सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी *व्यक्तिगत ध्यान एवं सर्वोच्च प्राथमिकता* के आधार पर अपने-अपने जनपद में जिन विद्यालयों का *Initiation पूर्ण हो चुका है, उनका Completion तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।* साथ ही, जिन विद्यालयों की प्रक्रिया लंबित है, उनसे तत्काल संपर्क कर शेष कार्य पूर्ण कराया जाए।
*आज रात्रि 11:59 बजे SHVR पोर्टल बंद हो जाएगा।* अतः विद्यालय स्तर तक प्रभावी अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित करते हुए आज ही अधिकतम विद्यालयों का Completion पूर्ण कराकर *100% लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में हरसंभव प्रयास सुनिश्चित करें।*
*उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए आज ही आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराएं।*
*आज्ञा से*
*महानिदेशक, स्कूल शिक्षा*