प्राथमिक विद्यालय में मासूम से दुष्कर्म
अलीगढ़, । गंगीरी क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। घटना को पड़ोस में रहने वाले बाल अपचारी ने अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी किसान के तीन बच्चों में पीड़िता सबसे बड़ी है। रविवार को किसान अपनी पत्नी के साथ खेत पर गए थे। बच्ची पड़ोस के घर के बाहर
रिश्ते के भाई ने आठ साल की मासूम से किया दुष्कर्म
अलीगढ़। बरला क्षेत्र के एक गांव में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां आठ वर्षीय मासूम के साथ उसी के परिवार के एक नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। आरोपी बाल अपचारी है और किशोरी के रिश्ते का भाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान रिश्ते का भाई 13 वर्षीय किशोर बच्ची को टॉफी देने की बात कहकर घर के पास स्थित एक घेर में ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया।
अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी 15 वर्षीय किशोर उसे टॉफी देने का लालच देकर बहला-फुसलाकर आंगनबड़ी केंद्र के निकट गांव के प्राइमरी स्कूल में ले गया, जहां उसके
साथ दुष्कर्म किया। किशोरी रोते हुए अपने घर आई। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। बच्ची के माता-पिता भी आगए। बच्ची को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालात सामान्य है।