छात्र के सिर पर तबला बजाने वाला प्रधानाचार्य सस्पेंड
इटावाः इटावा के बिरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र के सिर पर हाथ से तबला बजाने जैसी हरकत करने वाले प्रधानाचार्य दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच बसरेहर के खंड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज को सौंपी गई है। वायरल विडियो में प्रधानाचार्य कक्षा
इटावा का मामला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था विडियो
के अंदर एक छात्र के सिर पर थपकी देते हुए तबला बजाने जैसी हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कक्षा में मौजूद अन्य बच्चे हंसते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्र का मुंडन हुआ था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्हें सैफई स्थित खंड शिक्षा संसाधन केंद्र
(बीआरसी) से संबद्ध किया गया है। शिक्षा विभाग ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए है। जांच अधिकारी को 15 दिन के भीतर आरोपपत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी है।
जांच में वायरल विडियो की सत्यता, प्रधानाचार्य के आचरण और अन्य संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। निलंबन अवधि में नियमानुसार प्रधानाचार्य को जीवन निर्वाह भत्ता और पात्रता के अधीन अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
🔗 पूरी जानकारी यहाँ देखें विडियो :--👇
