|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारे, कान का परदा फटा

 

शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारे, कान का परदा फटा



 लखनऊ, हजरतगंज के जॉपलिंग रोड स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट में शिक्षक नवनीत ने कक्षा सात के छात्र अंशुमान (12) को शोर मचाने के आरोप में क्लास में कई थप्पड़ जड़ दिए। छात्र के पिता विश्वनाथ प्रसाद का आरोप है कि शिक्षक नवनीत के थप्पड़ मारने से बेटे के बाएं कान का पर्दा फट गया। उसके कान में बहुत तेज दर्द होने लगा। तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने निजी ईएनटी डॉक्टर से बेटे को दिखवाया। उन्होंने जांच कर बताया कि पर्दा फट गया। इस पर पीड़ित पिता ने शिक्षक के खिलाफ नामजद मुकदमा हजरतगंज थाने में दर्ज कराया है।






डालीबाग तिलक मार्ग गन्ना संस्थान के पास रहने वाले विश्वनाथ प्रसाद के मुताबिक उनका बेटा अंशुमान लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। पिता विश्वनाथ का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल के शिक्षक नवनीत ने बेटे के बाएं कान पर जोर से थप्पड़ मार दिए। इसकी वजह से बेटे के कान का पर्दा फट गया। शिक्षक नवनीत कक्षा सात बी में बेटे को नहीं पढ़ाते हैं। आरोप है कि उन लोगों ने शिक्षक के पीटे जाने शिकायत की तो कहा गया बच्चा शोर कर रहा था। शिक्षक की पिटाई से बेटे की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई। वह बेटे अंशुमान को लेकर ईएनटी डॉ. भाटिया को दिखाने ले गए। डॉक्टर ने बच्चे को देखकर एक्सरे व अन्य जांच की गई। तब डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के कान का पर्दा फट गया है।


पहले भी बेटे को पीटने का आरोप लगाया

आरोप है कि पूर्व में भी बेटे क्लास टीचर ने सिर पर जोर-जोर से मारा था। इससे उसकी तबियत खराब हो गई थी जिसका इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. सुमित वर्मा से कराया गया था। फिर प्रधानाचार्य से शिकायत की गई थी, लेकिन घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया। तब शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। अब दूसरे शिक्षक नवनीत ने बेटे को बेदर्दी से कान पर मारा जिससे कान का पर्दा फट गया। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि पिता विश्वनाथ की तहरीर के आधार पर शिक्षक नवनीत के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join