|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शिक्षक पर प्राथमिकी

 

स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शिक्षक पर प्राथमिकी

 

बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा ने स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना आठ अक्तूबर की बताई गई है।






मैहर की पैदल यात्रा से लौटने पर बच्ची ने अपने माता-पिता को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पिता के अनुसार वह छह अक्तूबर को पत्नी के साथ मैहर में देवी दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा पर गए थे। घर पर बेटी अपनी दादी और बड़ी मां के पास थी। आठ अक्तूबर को बालिका गांव के स्कूल में पढ़ने गई थी।

आरोप है कि वहां तैनात शिक्षक पुष्पराज वर्मा उसे अपने कार्यालय में बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में बालिका ने तत्काल परिजनों को जानकारी नहीं दी। 10 अक्तूबर को माता-पिता के घर लौटने पर उसने उन्हें आपबीती बताई।

थानाध्यक्ष बदौसा राजेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने स्कूल पहुंचकर अन्य शिक्षकों और रसोइया सहित स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन किसी ने वारदात की पुष्टि नहीं की।

जांच में यह भी सामने आया है कि शिक्षक बच्चों की पिटाई करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बालिका के बयान दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join