शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
लखनऊ, । 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में आरक्षण विसंगति के मुद्दे पर न्याय की मांग को लेकर संघर्षरत अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
अभ्यर्थी पिछले 53 दिनों से लखनऊ के ईको गार्डन में अनवरत धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख
मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी का लाभ देते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आन्दोलन कर्मी तूफान सिंह ने बताया कि 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगति के कारण प्रभावित अभ्यर्थी पिछले कई वर्षों से न्याय की मांग कर रहे हैं। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आश्वासन दिया कि यदि भर्ती प्रक्रिया में कोई विसंगति हुई है, तो उसे सुधारते हुए प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।