|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

नहीं मिला एनसीटीई का जवाब, अटकी कंप्यूटर शिक्षक भर्ती

 

नहीं मिला एनसीटीई का जवाब, अटकी कंप्यूटर शिक्षक भर्ती



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कराई है मुख्य परीक्षा

अर्हता में बीएड की अनिवार्यता से छूट पर जवाब नहीं







प्रयागराज । राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड कंप्यूटर शिक्षक भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से जवाब नहीं मिलने के कारण अटकी हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने पिछले साल नवंबर में एनसीटीई को पत्र लिखकर कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में बीएड की अनिवार्यता से छूट देने का अनुरोध किया था लेकिन तकरीबन 11 महीने बाद भी जवाब नहीं मिला है। इसके अलावा बीएड अनिवार्यता का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है।



माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा (षष्टम संशोधन) नियमावली 2024 में संशोधन करते हुए कंप्यूटर विषय की भर्ती में बीएड की अनिवार्यता से छूट संबंधी गजट 28 मार्च 2025 को जारी किया था। संशोधित नियमावली में कंप्यूटर विषय की एलटी ग्रेड भर्ती में बीएड को अधिमानी अर्हता माना गया है। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 28 जुलाई 2025 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। उसके बाद बीएड अर्हताधारी कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं की थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि एनसीटीई की 12 नवंबर 2014 की अधिसूचना के अनुसार, माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा नौ व दस) में अध्यापक पद के लिए बीएड अनिवार्य है। ऐसे में सहायक अध्यापक भर्ती में मनमाने तरीके से बीएड को अधिमानी अर्हता नहीं रखा जा सकता। वहीं नॉन-बीएड अभ्यर्थियों ने भी हाईकोर्ट में याचिकाएं की थी।


इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नवंबर 2025 में एनसीटीई को पत्र लिखकर बीएड अनिवार्यता से छूट देने का अनुरोध किया था ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सके। लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 मई को जारी किया था और उसके बाद 16 अगस्त को मुख्य परीक्षा भी कराई जा चुकी है। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि एनसीटीई का जवाब अब तक नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में यदि कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होता भी है तो नॉन-बीएड वाले अभ्यर्थियों का चयन होना मुश्किल होगा। राजकीय विद्यालयों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में 7466 पदों में से कंप्यूटर के 1,056 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 70496 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join