|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बॉन्ड से कमाई पर आयकर छूट के लिए नया फॉर्म जारी

 

बॉन्ड से कमाई पर आयकर छूट के लिए नया फॉर्म जारी



नई दिल्ली, । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने सरकारी प्रतिभूतियों से मिलने वाले ब्याज और पूंजीगत लाभ पर आयकर छूट का दावा करने के लिए फॉर्म 173ए भरना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए आयकर नियम, 2026 में संशोधन किया गया है।



यह छूट मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के लिए है। आयकर अधिनियम, 2025 की अनुसूची 4 के तहत सरकारी प्रतिभूतियों से मिलने वाले ब्याज और उनकी बिक्री, विनिमय या हस्तांतरण से होने वाले पूंजीगत लाभ पर छूट का प्रावधान है। यह एक अप्रैल 2026 से लागू है।


फॉर्म 173ए में निवेशक का नाम, निवास का देश, पता, पैन, संबंधित कर वर्ष, ईमेल और संपर्क नंबर जैसी जानकारी मांगी गई है। विदेशी निवेशकों को अपने देश का टैक्स पहचान नंबर और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक के रूप में सेबी पंजीकरण संख्या भी देनी होगी। बीआईएस के लिए इन दोनों जानकारियों में छूट है।


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join