|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों का ब्योरा एकसाथ दिखेगा,क्या है नया प्रस्ताव

 

बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों का ब्योरा एकसाथ दिखेगा,क्या है नया प्रस्ताव


नई दिल्ली, । शेयर बाजार, म्युचुअल फंड और एनपीएस में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सेबी एक ऐसी एकीकृत व्यवस्था लाने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत निवेशकों को उनके तमाम वित्तीय निवेशों और खातों की पूरा ब्योरा एक ही जगह समेकित खाता विवरण (सीएएस) के जरिए मिल सकेगा। इसमें बैंक खाते और बीमा पाॅलिसियां भी शामिल होंगी।






नई सुविधा शुरू होने से निवेशकों को अपने पैसे का हिसाब रखने के लिए अलग-अलग ऐप्स और वेबसाइटों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सेबी के अनुसार, खाता एग्रीगेटर व्यवस्था के जरिए अलग-अलग वित्तीय उत्पादों की जानकारी को एक साथ लाने की संभावनाओं पर काम हो रहा है। मौजूदा समय में सीएएस में शेयर, म्यूचुअल फंड और अलग-अलग ब्रोकरों के पास रखी प्रतिभूतियों की जानकारी मिलती है। एनपीएस की जानकारी भी सहमति के आधार पर उपलब्ध है। अब इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी है।

सेबी के इस नए प्रस्ताव के अमल में आने के बाद बैंक खातों में जमा रकम और बीमा पॉलिसियों का विवरण भी जुड़ जाएगा। यानी एक ही जगह यह साफ तौर पर दिखाई देगा कि किस बैंक में कितना पैसा है और कौन-कौन सी बीमा पॉलिसी चल रही हैं। आरबीआई ने सेबी के नियमन वाले डिपॉजिटरी संस्थानों को खाता एग्रीगेटर के जरिये बैंक जमा की जानकारी सीएएस में शामिल करने की अनुमति दी है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join