हैरत:मस्क ने पेश की उड़ने वाली सुपरकार
क्या आपने कभी किसी कार को हवा में कलाबाजी खाते और रॉकेट की तरह उड़ान भरते देखा है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ऐसी कार पेश कर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। टेक्सास में गुरुवार को आयोजित एक धमाकेदार कार्यक्रम में टेस्ला ने कोल्ड-गैस थ्रस्टर तकनीक से लैस बेहद चर्चित सुपरकार ‘रोडस्टर’ दुनिया के सामने पेश की।
यह कार स्पेसएक्स के रॉकेट थ्रस्टर्स से लैस उड़ता हुआ अजूबा है, जिसे देखकर लगता है कि हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्म हकीकत में बदल गई हो। स्पेसएक्स के साथ मिलकर विकसित की गई इस दूसरी पीढ़ी की कार की दर्शकों ने जमकर तारीफ की। पहली पीढ़ी की रोडस्टर 2008 में लॉन्च की गई थी। यह टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी थी।
