"स्वच्छता शपथ"
मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और इसके लिये समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 02 घंटे श्रमदान करके, स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा।
मैं ना गन्दगी करूंगा, और ना ही किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गांव से, मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा।
मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि, वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते हैं और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा।
मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों को भी कराऊंगा, वे भी मेरी तरह स्वच्छत्ता के लिये 100 घंटे दें, इसके लिये प्रयास करूंगा।
मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम, पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
