|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत B.Ed. शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स को लेकर बीएसए ने सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को भेजा पत्र

 

प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत B.Ed. शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स को लेकर बीएसए ने सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को भेजा पत्र

 

प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत B.Ed. शिक्षकों के 6 माह के ब्रिज कोर्स को लेकर बीएसए बस्ती ने सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को भेजा पत्र

बस्ती/प्रयागराज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बस्ती द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बी.एड. (B.Ed.) योग्यताधारी शिक्षकों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया था। इस ज्ञापन के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव को पत्र प्रेषित किया है।

पत्र के माध्यम से यह मांग उठाई गई है कि प्राथमिक विद्यालयों में सेवारत बी.एड. योग्यताधारी शिक्षकों का 6 माह का ब्रिज कोर्स केवल एक विभागीय क्षमता संवर्द्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराया जाए।

बीएसए बस्ती कार्यालय द्वारा प्राप्त इस ज्ञापन को मूलरूप में आवश्यक कार्रवाई हेतु सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को सादर प्रेषित कर दिया गया है। इस पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ, सहायक शिक्षा निदेशक (बस्ती मंडल), तथा श्री बालकृष्ण ओझा (मंत्री, उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ, बस्ती) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भी भेजी गई है






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join