राम मंदिर में अब 90 दिन पहले बुक होंगे दर्शन पास
अयोध्या, । राम मंदिर में सुगम दर्शन पास की अग्रिम बुकिंग की अवधि 15 से बढ़ाकर 90 दिन करने का फैसला किया है। राम मंदिर में आरक्षित श्रेणी के अलावा तत्काल दर्शन पास की व्यवस्था शुरू की गई है।अयोध्या के राम मंदिर में सुगम और विशिष्ट दर्शन के लिए ऑनलाइन पास बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए रोज सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच पोर्टल खुलेगा, जहां तय कोटे के पास उपलब्ध रहने तक ही बुकिंग होगी।
ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि के निर्देश पर सीईओ जितेंद्र मिश्र, आईटी विभाग और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। नई व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू होगी। मीडिया प्रबंधन से जुड़े सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन सुगम दर्शन पास की संख्या भी 975 से बढ़ाकर दो हजार करने का निर्णय लिया गया है।
