69000 शिक्षक भर्ती केस की सुनवाई कल, देखें आदेश
सुप्रीम कोर्ट में मामला 7 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मामले की सुनवाई के लिए उसे 7 अक्टूबर 2026 को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान विभिन्न पक्षों की ओर से अधिवक्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
आदेश में अधिवक्ताओं में विकास चंद्र शुक्ला, लक्ष्य एस. पांडेय, ईशा बरशिलिया, लक्ष्य सिद्धेश्वर पांडेय, आस्था सिंह, सिद्धार्थ रेलन और अली सरदार जैदी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा धुर्व शंकर मिश्रा (AOR-4192) और अनिल कुमार (AOR-1649) भी मामले में अधिवक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कोर्ट ने अधिवक्ताओं को सुनने के बाद मामले को अगले दिन, यानी 7 अक्टूबर 2026, को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। आदेश पर वरिष्ठ निजी सहायक लोकेश अरोड़ा तथा कोर्ट मास्टर (NSH) निधि माथुर के हस्ताक्षर हैं।
