सुल्तानपुर: 69,000 शिक्षक भर्ती समेत अन्य भर्तियों के शिक्षकों के अवशेष वेतन भुगतान को लेकर बीईओ को निर्देश
सुल्तानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 69,000 शिक्षक भर्ती एवं अन्य भर्तियों से संबंधित शिक्षकों के अवशेष वेतन भुगतान के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विकास क्षेत्र में कार्यरत 69,000 शिक्षक भर्ती, 29,334, 12,460 एवं अन्य भर्तियों से संबंधित जिन शिक्षकों का अवशेष वेतन भुगतान नहीं हुआ है, उनकी सूचना 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराई जाए।
पत्र में संबंधित शिक्षकों के अभिलेखों की दो-दो प्रमाणित छायाप्रतियां भी उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि अभिलेखों के सत्यापन के बाद अवशेष वेतन भुगतान की कार्रवाई की जा सके।
इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा निदेशक बेसिक, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या मंडल तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी भेजी गई है।
