68500 शिक्षक भर्ती: 50 दिनों से जारी है धरना-प्रदर्शन
लखनऊ। 68500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के मामले में न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने विजयदशमी पर प्रतीकात्मक रूप से 'आरक्षण चोर' के रावण रूपी पुतले का दहन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में आरक्षण संबंधी अनियमितताओं के कारण उन्हें लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर उनका धरना-प्रदर्शन लगातार 50वें दिन भी जारी रहा।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह व आशुतोष वर्मा
ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिस प्रकार रामायण में रावण ने साधु का भेष धारण करके माता सीता का हरण किया था, उसी प्रकार 68500 शिक्षक भर्ती में सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरक्षण चोरी किया है। ऐसा अन्याय करने वाले लोगो के विरुद्ध अभ्यर्थी प्रतीकात्मक रूप से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
.jpeg)