सुलतानपुर के कक्षा 6 से 12 तक के सभी माध्यमिक स्कूलों में 23 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित
सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर में आज 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक, सुलतानपुर द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जारी किया गया है।
अवकाश का कारण:
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद-खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 हेतु मतदान आज 23 अक्टूबर 2026 को हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में यह छुट्टी घोषित की गई है।

कौन-से स्कूल रहेंगे बंद?
आदेश के अनुसार, जनपद सुलतानपुर में संचालित सभी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:
आदेश के अनुसार, जनपद सुलतानपुर में संचालित सभी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय।
- यू०पी० बोर्ड, सी०बी०एस०ई० (CBSE) बोर्ड और आई०सी०एस०ई० (ICSE) बोर्ड।
- संस्कृत बोर्ड एवं मदरसा बोर्ड से संचालित सभी माध्यमिक विद्यालय।
प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।