|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

उच्चीकृत स्कूलों को शिक्षकों के लिए करना होगा इंतजार

 सहायक अध्यापक जूनियर शिक्षक के 300 पदों पर भर्ती होगी और प्रधानाध्यापक के 1,500 पद कुल 1,800 पदों पर भर्ती होनी है


उच्चीकृत स्कूलों को शिक्षकों के लिए करना होगा इंतजार


प्रयागराज :


प्रदेश में जूनियर सहायता प्राप्त 3046 स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर पहली बार जूनियर स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद पर नियुक्ति शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा भर्ती की तैयारी है। सभी जिलों से खाली पदों का विवरण बेसिक शिक्षा विभाग मंगवा रहा है। करीब 1800 पद रिक्त होने की सूचना अब तक आ चुकी है। इसमें प्रधानाध्यापक के लगभग 1500 और सहायक अध्यापक के 300 पद शामिल हैं।




इन स्कूलों में 946 उच्चीकृत हो चुके हैं। इनमें शिक्षकों की भर्ती अभी नहीं होगी। जो विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं, उन्हें इंतजार करना होगा। वर्तमान में जो तैयारी चल रही है, उसके माध्यम से प्रदेश के 2100 स्कूलों को ही शिक्षक मिल


पाएंगे। वजह यह कि सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल भर्ती अधिनियम 1978 के सातवें संशोधन 2019 के तहत यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की भर्ती कौन करेगा यह तय नहीं है।


एडी (बेसिक) मनोज द्विवेदी के अनुसार पांच से सात अक्टूबर तक सभी जनपदों के बीएसए बेसिक शिक्षा निदेशालय आएंगे। उन्हें अपने साथ रिक्त पदों का भी विवरण लाना है। सभी जूनियर स्कूलों की रिक्तियों की जानकारी शिक्षा सेवा चयन आयोग को दी जाएगी, उसके बाद पदों का विज्ञापन होगा। पहली बार इन पदों पर नियुक्ति शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा। इसके पहले परीक्षा नियामक प्राधिकारी इस परीक्षा को कराते थे। उच्चीकृत विद्यालयों को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है। माना जा रहा है कि इन स्कूलों में भी करीब इतने ही पद रिक्त हैं।








ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join