|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

जनगणना को लेकर 24 घंटे रखी जाएगी इंटरनेट मीडिया पर नजर

 जनगणना को लेकर 24 घंटे रखी जाएगी इंटरनेट मीडिया पर नजर


नई दिल्ली, : देश में जनगणना की तैयारियों के बीच भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआइ) मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऐसे निगरानी केंद्र बनाए रखने को कहा है, जो इंटरनेट मीडिया पर लगातार नजर रखें। यदि जनगणना को लेकर कोई अफवाह, गलत दावा या स्थानीय स्तर पर गलतफहमी सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी तुरंत सही जानकारी और फैक्ट चेक जारी कर सकेंगे। इसका उद्देश्य जनगणना से जुड़ी अफवाहों, गलत जानकारी और भ्रामक दावों पर नजर रखना तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत सही जानकारी जारी करना है। जनगणना के दूसरे






भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए निगरानी केंद्र बनाए रखने के निर्देश


चरण यानी लोगों की गणना की जल्द ही विभिन्न राज्यों में शुरुआत होगी। जनगणना दो चरणों में कराई जा रही है। पहले चरण में मकानों की सूची और आवास गणना और दूसरे चरण में लोगों की गणना होगी।


मृत्युंजय कुमार नारायण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में कहा है कि जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना से पहले लोगों को जागरूक करने


के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए। जनगणना के दूसरे चरण में कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों से जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही लोगों को डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा के बारे में भी बताया जाएगा, जिसके जरिए वे घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे।


अभियान के दौरान लोगों को यह भी समझाया जाएगा कि जनगणना कर्मचारी घर आने पर कौन-कौन


से सवाल पूछेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, लोगों को यह भरोसा भी दिलाया जाएगा कि जनगणना कानून के तहत उनके द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाती है। जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इसमें अखबारों, टीवी विज्ञापनों, डिजिटल सिनेमा स्क्रीन, मोबाइल एप और परिवहन माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join