सीमैट में प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे 24 पद, करें आवेदन
प्रयागराज, । राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में खाली 24 पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत योग्य कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संग संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी की अनापत्ति और अग्रसारण प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। संस्थान की कार्यकारिणी समिति की दो सितंबर को हुई 27वीं बैठक में इन पदों को भरने का निर्णय लिया गया था। इसके क्रम में छह अक्तूबर को आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी की गई।
केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में कार्यरत योग्य कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन
रिक्त पदों में विभागाध्यक्ष, सहायक निदेशक, प्रवक्ता, प्रशिक्षण अधिकारी, शोध अधिकारी और कंप्यूटर प्रोग्रामर समेत विभिन्न पद शामिल हैं। विभागाध्यक्ष के चार पद नीति एवं नियोजन, प्रबंधन, शैक्षिक वित्त तथा शोध मूल्यांकन एवं शोध नवाचार विभागों में हैं। इच्छुक कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन संस्थान के ई-मेलsiemat@rediffmail.com पर भेज सकते हैं।
