बाँदा में कल (23 अक्टूबर 2026) कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाँदा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान के कारण यह निर्णय लिया गया है।
इस आदेश के तहत जनपद बाँदा के सभी प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, अशासकीय अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों में 23.10.2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (अव्यक्त राम तिवारी) ने सभी संबंधित विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
