कुशीनगर में कल (23 अक्टूबर को) बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (अनिल कुमार सिंह) और जिला विद्यालय निरीक्षक (श्रवण कुमार गुप्ता) द्वारा संयुक्त रूप से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
यह निर्णय गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु होने वाले मतदान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लिया गया है।
इस आदेश के दायरे में जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड) से संचालित स्कूल शामिल होंगे। प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
