स्टेशन मास्टर भर्ती की अब न्यूनतम उम्र 20 साल की
आरआरबी तकनीशियन भर्ती की उत्तरकुंजी जारी
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) और ग्रेड-तीन भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी और प्रश्न-प्रतिक्रिया पत्रक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 22 अक्तूबर की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क और बैंक चार्ज देना होगा। सही आपत्ति पाए जाने पर शुल्क वापस किया जाएगा।
प्रयागराज, । रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को अब भर्ती के लिए दो साल अधिक इंतजार करना होगा। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। अधिकतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 30 वर्ष ही रहेगी।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली के प्रावधानों में संशोधन करते हुए यह बदलाव किया गया है। नया नियम पत्र जारी होने की तारीख से लागू होगा। हालांकि, जिन भर्तियों के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, उनकी प्रक्रिया पुराने नियमों के अनुसार ही पूरी की जाएगी।
.jpeg)