|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

सीतापुर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर 9 जनवरी तक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे

 

सीतापुर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर 9 जनवरी तक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे

सीतापुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर. ने आदेश जारी कर जनपद में जनसंख्या गणना के कार्य को सुचारु, त्रुटिरहित, समयबद्ध और मानकीकृत रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना तथा 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का क्षेत्रीय कार्य किया जाना है। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (Census Management and Monitoring System) आधारित प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया है।

9 जनवरी 2027 तक मुख्यालय छोड़ने पर रोक

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आदेश जारी होने की तिथि से 9 जनवरी 2027 तक सभी मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर तथा प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। यह व्यवस्था जनगणना संबंधी प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से लागू की गई है।

विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश

आदेश के अनुसार, प्रशिक्षण अवधि में विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार का अवकाश जिला जनगणना अधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की पूर्वानुमति से ही स्वीकृत किया जाएगा। निर्धारित प्रशिक्षण तिथियों में किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।






जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों एवं कार्मिकों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की प्रतिलिपि शासन, जनगणना निदेशालय, मंडलीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

जनगणना कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join