जनगणना-2027 में 10% अतिरिक्त कर्मचारी रिजर्व, सभी को प्रशिक्षण
लखनऊ। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित न हो, इसके लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त कार्मिक रिजर्व में रखे जाएंगे। इन सभी को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बृहस्पतिवार को राज्यस्तरीय बैठक में अधिकारियों को एन्यूमरेशन ब्लॉकों की संख्या के अनुसार प्रगणकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 20 अक्तूबर से पहले और प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 14 नवंबर तक पूरा कर लिया जाए। विशेष प्रभारों के लिए 16 से 28 नवंबर के बीच प्रशिक्षण आयोजित
20 अक्तूबर से पहले फील्ड ट्रेनर्स और 14 नवंबर तक प्रगणकों की ट्रेनिंग पूरी करें
होगा। उन्होंने जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी घर गणना से छूटने न पाए। जनगणना का काम केवल प्रशिक्षित कर्मचारियों से कराया जाएगा।
स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर अभियान चलेगा। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित होंगे।
