राज्यकर्मियों को 1 करोड़ रुपये तक बीमा कवर सचिवालय प्रशासन विभाग का एक्सिस बैंक से एमओयू
लखनऊ।
यूपी के राज्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए सचिवालय प्रशासन विभाग ने एक्सिस बैंक से एमओयू किया है। इसके तहत कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट एक्सिस बैंक में खोला जाएगा। इसमें 1 करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा के साथ 30 लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य स्पेशल सैलरी अकाउंट के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं बीमा कवर भी मिलेगा। इसके लिए महज सात रुपये प्रतिदिन का प्रीमियम देना होगा।
> बच्चों की शिक्षा के लिए सहायताः एमओयू के तहत राज्यकर्मी के आश्रित बच्चों की शिक्षा के लिए आठ लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का सावधि जीवन बीमा कवर भी मिलेगा।
