|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

06 माह पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लगा दी बीएलओ ड्यूटी, बूथ पर नहीं पहुंचे

 

06 माह पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लगा दी बीएलओ ड्यूटी, बूथ पर नहीं पहुंचे

 

फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाता व युवाओं का नाम शामिल करने के लिए शनिवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। छह माह पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बीएलओ ड्यूटी लगा दिए जाने से वह बूथ पर नहीं पहुंचे। इससे दूसरे बूथ के बीएलओ ने उनके फार्म जमा किए। जानकारी के अभाव में बूथों पर कम लोग पहुंचे।







फतेहगढ़ के डीएन कॉलेज में छह बूथों के सापेक्ष पांच बीएलओ मौजूद मिले। दोपहर दो बजे तक बूथ 140 के बीएलओ शिव कुमार के पास एक भी फार्म जमा नहीं हुआ। बूथ 141 की बीएलओ अनीता देवी ने एक फार्म जमा किया। 142 के बीएलओ रवींद्र कुमार ने बताया कि उनसे कोई संपर्क करने नहीं आया।

बूथ 144 की बीएलओ निर्मला वर्मा ने एक व 145 की बीएलओ आरती दिवाकर ने दो फार्म भरवाकर जमा किए। बताया गया कि बूथ 143 की बीएलओ सुनीता आई थीं, रिश्तेदारी में कोई घटना होने से वह चली गईं। जिला जेल चौराहा स्थित राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज के सात बूथों पर तीन बीएलओ ही मौजूद थे।

बूथ संख्या 151 की बीएलओ सुमन लता व बूथ 154 के बीएलओ प्रशांत राठौर ने दो व बूथ 154 की बीएलओ पूनम कुमारी ने पांच फार्म-6 जमा किए। पूछने पर बताया गया कि बूथ 152 की बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन लता और 157 की बीएलओ शिक्षिका मधुलिका सिंह 31 मार्च को ही सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। सुपरवाइजर लेखपाल अजीत गुप्ता को उन्होंने जानकारी दे दी है। जबकि बूथ 155 के बीएलओ शैलेंद्र कुमार का गंभीर बीमारी के चलते सुबह ही निधन होने की जानकारी मिली है।

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मौधा में बूथ 124 पर बीएलओ देवेंद्र मौजूद थे। कोई फार्म जमा नहीं हुआ। बूथ 125 के बीएलओ शिवमंगल सिंह ने दो फॉर्म- 6 भरे। बूथ 126 सैनिक इंटर कॉलेज में बीएलओ समय से पहले ही घर चली गईं। प्राथमिक विद्यालय सकवाई के बूथ 136 के बीएलओ रामकुमार ने बताया एक फॉर्म-6 जमा किया गया। बूथ 137 सकवाई में नवनीत ने पांच फार्म भरवाए।

अमृतपुर क्षेत्र के जूनियर विद्यालय चाचूपुर के बूथ 161 पर बीएलओ कमलेश कुमार ने एक व बूथ 172 पर विजय कुमार ने दो फार्म भरे। गांव गौंटिया में बूथ 95 की बीएलओ मनाेरमा ने एक फार्म भरकर जमा किया। एसडीएम श्वेता साहू ने अमृतपुर, राजेपुर व दौलतपुर चकई के बूथों का निरीक्षण किया।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join