उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) का प्रवेश पत्र व शेड्यूल हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड 👇
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक- 08.09.2026 से प्रारम्भ हो रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट- uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं ।
🔴 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक-
विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।

