यूपी: पंचायत सहायकों के लिए बड़ा एलान, अब छह की जगह नौ हजार होगा मानदेय
यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एलान किया है कि पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। ये पैसा अब सीधे पंचायत सहायकों के खाते में जाएगा। मंत्री राजभर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर चर्चा की है।
उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगें जायज हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे। उन्हें डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही हटाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश-
CM योगी का पंचायत सहायकों के मामले में ऐलान -
मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी, 6 हज़ार की जगह अब नौ हज़ार मिलेंगे ,
आंदोलन के मुकदमे वापस होंगे , हटाए गए सहायक बहाल होंगे, महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा !!
