⚖️ बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़ी याचिका पर आज होगी सुनवाई
लखनऊ। बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति के संबंध में दायर याचिका संख्या 9539/2026, पंकज कुमार सिंह एवं अमरेंद्र प्रताप शाही व अन्य बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश पर आज 28 सितंबर 2026 को सुनवाई होगी।
मामले की सुनवाई कोर्ट नंबर-6 में क्रमांक 35 पर निर्धारित है। यह सुनवाई माननीय न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की बेंच के समक्ष होगी।
बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े इस मामले पर शिक्षकों की नजर बनी हुई है। सुनवाई के दौरान आने वाले आदेश एवं निर्णय को लेकर शिक्षकों में उत्सुकता है।
📌 याचिका संख्या: 9539/2026
📅 सुनवाई: 28 सितंबर 2026
🏛️ कोर्ट: नंबर-6
🔢 क्रमांक: 35
⚖️ बेंच: न्यायमूर्ति पंकज भाटिया
