जौनपुर में भारी बारिश और जलभराव के चलते आज कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश
जौनपुर: मौसम विभाग द्वारा जनपद जौनपुर में अत्यधिक बारिश की चेतावनी और इसके कारण हुए भारी जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी (DM) महोदय के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) जौनपुर ने आज दिनांक 28 सितम्बर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित करने की घोषणा की है।
इस आदेश के तहत जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) से संबद्ध विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र आज विद्यालय नहीं आएंगे।
शिक्षकों के लिए स्कूल आना अनिवार्य, निपटाएंगे विभागीय कार्य
भले ही छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सामान्य दिनों की तरह विद्यालय में उपस्थित होना होगा। आदेश के अनुसार, शिक्षक स्कूल में रहकर आधार कार्ड अपडेशन हेतु जन्म प्रमाणपत्र का काम, अपार (APAAR ID), SHVR, यू-डायस (U-DISE) से जुड़े कार्यों सहित अन्य पेंडिंग विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।