होमगार्ड भर्ती : हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए एक और अभ्यर्थी की मौत
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई थी। इनमें से अभ्यर्थी शामली निवासी पूर्व सैनिक अंकुज मलिक की मंगलवार को मौत हो गई थी।
न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराए गए दूसरे अभ्यर्थी हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि अंकुज मलिक के शव का उसके शामली स्थित
मेरठ में हीट स्ट्रोक से 11 की बिगड़ी थी हालत
लिसाड़ गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मंगलवार को शामली, हापुड़, बागपत आदि जिलों से भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे 1017 अभ्यर्थियों से अलग-अलग चरण में दौड़ लगवाई गई थी। अभ्यर्थियों को निर्धारित 28 मिनट के भीतर 12 चक्कर लगाकर 4.8 किमी दूरी तय करनी थी। उमस में दोपहर 12 बजे दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड में अभ्यर्थियों की हालत बिगड़नी शुरू हुई थी।
