दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाली बस्ती की अध्यापिका पर केस दर्ज
देवरिया, । बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वालों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। सलेमपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरडीहा दलपत में तैनात रही सहायक अध्यापक गरिमा सिंह के विरुद्ध बीईओ ने लार थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लार थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा दलपत की रहने वाली गरिमा सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह की 27 जुलाई 2010 में परिषदीय विद्यालय सलेमपुर के बरसात में हुई। 22 दिसंबर 2014 में पदोन्नति होने के बाद गरिमा सिंह पूर्व माध्यमिक विद्याएलय बरडीहा दलपत में सहायक अध्यापक हो गई। किसी ने शिकायत किया तो बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रकरण की जांच कराई।
देवरिया जिले के सलेमपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरडीहा दलपत में रही हैं तैनात
जांच के दौरान पाया गया कि गरिमा सिंह ने बस्ती जिले के भानपुर तहसील के संसारपुर निवासी गरिमा सिंह पुत्री भरत सिंह के हाईस्कूल, इंटर व अन्य प्रमाण पत्रों पर नौकरी प्राप्त की है। जबकि गरिमा सिंह अयोध्या में इन दिनों तैनात हैं।
जांच में गरिमा सिंह के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद 2025 प्रमाण पत्र निरस्त करते हुए बर्खास्त कर दिया गया। अब खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर रामप्यारे राम ने इस मामले में गरिमा सिंह के विरुद्ध लार थाने में शनिवार की रात केस दर्ज करा दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
