रसोइयों से अभद्रता, शिक्षक निलंबित
अमेठी सिटी। शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पंडरी में तैनात सहायक अध्यापक वैष्णवी नंदन शुक्ल के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। महिला रसोइयों ने शिक्षक पर अभद्र व्यवहार, अश्लील टिप्पणी और धमकी देने का आरोप लगाया था।
शिक्षकों को विजिलेंस और आय से अधिक संपत्ति का भय दिखाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने की शिकायत भी की गई थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक,
शिक्षकों को धमकी देने की भी की गई थी शिकायत
ग्रामीणों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा अमेठी की ओर से भी शिक्षक के खिलाफ शिकायतें की गई थीं।
इनमें शिक्षण कार्य में लापरवाही, विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग, अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप शामिल थे। विभागीय अभिलेखों के दुरुपयोग, भ्रामक खबरें प्रकाशित कराने और सेवानिवृत्त शिक्षकों से वसूली की शिकायत भी की गई थी।
शिकायतों की प्रारंभिक जांच के लिए 11 सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच अधिकारी ने जांच पूरी कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी को आख्या सौंपी। इसमें शिकायतों में लगाए गए आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए।
आख्या मिलने के बाद सोमवार को बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में शिक्षक को कंपोजिट विद्यालय चंडेरिया, विकास खंड संग्रामपुर से संबद्ध किया गया है।
