डीएलएड कॉलेजों में सन्नाटा खोजे नहीं मिल रहे विद्यार्थी
छात्रवृत्ति के आधार पर दाखिला देने को तैयार हैं कॉलेज
प्रतापगढ़। डीएलएड कॉलेजों की हालत खस्ता हो गई है। सत्र शुरू होने के बाद भी कॉलेजों को दाखिले के लिए विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। कई कॉलेज में 50 फीसदी सीटें भी भरना मुश्किल हो गया है।
जिले में 80 डीएलएड कॉलेज संचालित है। पिछले दो साल से सीटें भरना कॉलेजों के लिए मुश्किल हो गया है। इस बार की स्थिति भी पिछली बार की तरह बनी हुई है। आधे से अधिक कॉलेजों में दाखिले के लिए सीटें खाली हैं। अब कॉलेज संचालकों ने छात्रवृत्ति पर दाखिला लेना शुरू कर दिया है। छात्रवृत्ति न आने पर विद्यार्थियों से
कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसका प्रचार-प्रसार तेजी से कराया जा रहा है। जबकि अधिकांश डीएलएड कॉलेजों में स्थित है। वहां पर हर साल हजारों की संख्या में विद्यार्थी स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हैं। उसके बाद भी दाखिले की स्थिति में बदलाव नहीं हो रहा है।
डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेजों को समय से दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
