परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध
स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई है। छात्रों को अब गीला, सूखा कूड़ा, ई कचरा और कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में एक से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके पहले 15 से 30 सितंबर तक तैयारी चरण आयोजित होगा। इस दौरान विद्यालयों में निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, मॉडल बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
