|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

पेंशन छीनने की साजिश रच रही सरकार

 

पेंशन छीनने की साजिश रच रही सरकार



, प्रयागराज: आठवें वेतन आयोग के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्मचारियों में असंतोष है। आरोप लगाया कि सरकार पेंशनर्स के हित की अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में विभिन्न विभागों के पेंशनर्स ने मंगलवार को पत्थर गिरजाघर के पास स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया राज्य पेंशनर्स फेडरेशन एवं नेशनल कोऑर्डिनेशन आफ पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा, सरकार पेंशनर्स से पेंशन छीनने का षडयंत्र रच रही है। ऑल इंडिया आडिट एंड पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने कहा, सरकार पेंशन बंद करने की मंशा से काम कर रही है। आठवें वेतन आयोग में उसका स्वरूप दिख रहा है। यदि सरकार वेलिडेशन एक्ट वापस नहीं लेती है तो एक जनवरी 2027 के पहले पेंशन खतरे में पड़ जाएगी।



ऑल इंडिया आडिटर एकाउंट्स पेंशनर्स एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव ऋषिश्वर उपाध्याय ने कहा, यदि टर्म्स आफ रिफरेंस में बदलाव नहीं किया गया तो सभी पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। इसके विरोध में निरंतर आवाज उठाई जाएगी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएल वर्मा ने कहा, सरकार की नीति तानाशाही है। यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव व महासचिव योगेंद्र पांडेय ने सरकार की नीतियों को पेंशन विरोधी बताया। एलआईसी के कर्मचारी नेता अविनाश चंद्र मिश्र, सिटीजन ब्रदरहुड के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव और महासचिव विनोद तिवारी ने कहा, पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अधिकार है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव, जेपीडब्ल्यूूसी के मंडल संयोजक पीके मिश्रा ने पेंशनर्स की एकता पर जोर दिया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा प्रयागराज के अध्यक्ष आरपी पांडेय ने की। संचालन संतलाल सोनकर ने किया। प्रदर्शन में वीके श्रीवास्तव, एके भरद्वाज, मनोज पांडेय, सत्येंद्र बहादुर सिंह, आरएन सिंह, सुरेंद्र नाथ, विजयश्याम तिवारी, ओपी सिंह, अनुज पांडेय, त्रिवेणी सिंह, शशिशूषण पांडेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव रहे।


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join