शिक्षक की पिटाई से घायल छात्रा ने दम तोड़ा
हरदोई / फर्रुखाबाद। हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र में शिक्षक की पिटाई से
घायल छात्रा ने 10 दिन बाद इलाज के दौरान फर्रुखाबाद के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर हरदोई पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अक्षय सिंह यादव व कक्षाध्यापक राजेंद्र गंगवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाद में दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पचदेवरा क्षेत्र के गांव सहुआपुर निवासी उमेश दीक्षित की पुत्री क्षमा (13) कक्षा आठ की छात्रा थी। 20 अगस्त को क्षमा गांव में ही स्थित स्कूल में पेपर देने गई। इस दौरान उसका किसी बात पर दूसरी छात्रा से विवाद हो गया था। तब छात्रा ने उससे मारपीट की थी। शिकायत करने पर शिक्षक ने क्षमा की बात सुनने के बजाय उसे ही पीट दिया था।
