स्थानांतरण सूची ने खोली पोल, शिक्षक को बना दिया बीईओ
शासन की सूची में नगर क्षेत्र के शिक्षक कर्ण सिंह धाकड़ को खंड शिक्षाधिकारी बन वाराणसी किया स्थानांतरित
आगराः बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर सोमवार को जारी शासनादेश में कर्ण सिंह धाकड़ को आगरा में तैनात खंड शिक्षाधिकारी दर्शाते हुए वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि हैरानी की बात यह है कि आगरा में इस नाम का कोई खंड शिक्षाधिकारी तैनात ही नहीं है। जांच में सामने आया कि कर्ण सिंह धाकड़ नगर क्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय धाकरान में सहायक शिक्षक हैं। वह पूर्व में एआरपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके बावजूद उनका नाम खंड शिक्षाधिकारी के रूप में पहुंचना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि कुछ ही घंटों बाद
संशोधित सूची में कर्ण सिंह धाकड़ का नाम हटा दिया गया।
एक नाम सही, दूसरा बना रहस्य : शासन की सूची में आगरा से दो खंड शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण का उल्लेख था। इनमें रंजन गुप्ता का मेरठ स्थानांतरण सही था और कर्ण सिंह धाकड़ को वाराणसी स्थानांतरित किया गया था।
बीएसए डा. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मैं आगरा से बाहर हूं। मामले की जांच कराई जाएगी।
