69 हजार शिक्षक भर्ती: चंदौली में B.Ed शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के लिए 10 दिन की अनुमति
चंदौली। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत B.Ed डिग्रीधारी शिक्षकों के लिए NIOS द्वारा आयोजित 6 माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, NIOS द्वारा 29 सितंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक 10 दिवसीय ऑनलाइन कॉन्टैक्ट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन 4 सत्र यानी कुल 6 घंटे की कक्षाएं संचालित होंगी और परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
चंदौली जनपद में कार्यरत उन B.Ed डिग्रीधारी शिक्षकों को, जिन्होंने NIOS के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन किया है, 10 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण/कॉन्टैक्ट कक्षाओं में शामिल होने तथा परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित शिक्षक को नियमानुसार अवकाश के लिए NIOS का प्रवेश पत्र/क्लास शेड्यूल सहित प्रमाण खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
