|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

परिषदीय शिक्षकों के तबादले को लेकर आया बड़ा अपडेट, 6000 आवेदकों के म्युचुअल ट्रांसफर और स्पेशल लिस्ट पर भी लगा ब्रेक

 परिषदीय शिक्षकों के तबादले को लेकर आया बड़ा अपडेट, 6000 आवेदकों के म्युचुअल ट्रांसफर और स्पेशल लिस्ट पर भी लगा ब्रेक

 

●परिषदीय शिक्षकों के तबादलों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।


●विशेष परिस्थितियों में आवेदन करने वाले 6000 शिक्षक प्रभावित हुए।


●म्युचुअल ट्रांसफर और शिक्षामित्रों के तबादले भी अभी रुके हैं।






लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद ने फिलहाल सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा रखी है। जून में विशेष परिस्थितियों में स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले करीब छह हजार शिक्षकों की सूची भी अब तक जारी नहीं हो सकी है। इनमें दिव्यांग, शिक्षक दंपती और असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षक शामिल हैं।


> तबादला प्रक्रिया आगे न बढ़ने से कई शिक्षक परिवार से दूर जिलों में तैनाती के कारण परेशान हैं।

> शिक्षकों का कहना है कि तबादला होने से उन्हें परिवार के करीब रहने का अवसर मिलेगा और आने-जाने की परेशानी भी कम होगी। शासन की नीति के अनुसार शिक्षकों का स्थानांतरण विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखकर किया जाना है।


*शिक्षकों में नाराजगी*


*उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह का कहना है कि म्युचुअल ट्रांसफर में दो शिक्षक आपसी सहमति से एक-दूसरे के जिले में जाते हैं। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या पर भी कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता। इसके बावजूद प्रक्रिया शुरू नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी है।*


_ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश में भी तबादले नहीं होने से शिक्षकों को राहत नहीं मिल सकी। वहीं, शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं हुई है।_


*बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि हाई कोर्ट में सौरभ सिंह केस की वजह से तबादला सूची जारी नहीं हो पा रही है। फिलहाल म्युचुअल ट्रांसफर को लेकर भी अभी कोई आदेश नहीं है।*


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join