*यूपी में बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट* 26-27 सितंबर को 8 जिलों में रेड अलर्ट, बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर रेड अलर्ट पर 26 सितंबर को 32 जिलों में फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ की संभावना आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज समेत 32 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच और सीतापुर भी फ्लैश फ्लड अलर्ट में शामिल *यूपी में अतिवृष्टि को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश* सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत-बचाव कार्य की निगरानी के निर्देश प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के सीएम ने दिए निर्देश आकाशीय बिजली व अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें: सीएम अतिवृष्टि के दौरान नदियों और जलाशयों में स्नान से बचें, विशेष सावधानी बरतें: सीएम
यूपीः पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां हो सकता है वज्रपात
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को बारिश और तेज होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 52 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
बृहस्पतिवार को शाम तक प्रयागराज में 26, सुल्तानपुर में 20.8, अमेठी में 19.8 और गोरखपुर में 14.2 मिमी बारिश हुई। बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और महराजगंज में भी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25-26 सितंबर को कई इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है। इसका असर 27 सितंबर तक रहेगा। अगले चार दिनों में तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आस पास के क्षेत्र ।
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा एवं आस पास के क्षेत्र ।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।
