कनिष्ठ सहायकों के 3279 पदों के लिए टंकण परीक्षा 30 अक्तूबर से
लखनऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर टंकण परीक्षा का आयोजन 30 अक्तूबर से किया जाएगा। इसके लिए 46282 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए हैं। आयोग के अनुसार इसके तहत अनारक्षित, अनुसूचित जाति, ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी की कट ऑफ 73.50 अंक, एसटी के लिए कट ऑफ 66 अंक निर्धारित
हुआ है। आयोग ने इनके परिणाम व
46282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट
कटऑफ अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति ने बताया कि प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
