लखीमपुर खीरी में 28 सितंबर को सभी स्कूल बंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश, जलभराव एवं अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 28 सितंबर 2026 को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर-खीरी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जनपद में परिषद/मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक 28 सितंबर को अवकाश रहेगा।
आदेश में संबंधित विद्यालयों को इसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 27 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
