कोटेदारों को प्रति कुंतल 25 रुपये अतिरिक्त लाभांश देंगे
कोटेदारों को प्रति कुंतल 25 रुपये अतिरिक्त लाभांश देंगे
लखनऊ,। राशन कोटेदारों को खाद्यान्न पर अब प्रति कुंतल 25 रुपये अतिरिक्त लाभांश दिया जाएगा। अब 100 रुपये के आधारभूत लाभांश के बाद 25 रुपये और दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इससे पहले एक सितंबर 2026 के आदेश के तहत उचित दर विक्रेताओं के आधारभूत लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति कुंतल किया था। अब इसके अतिरिक्त 25 रुपये प्रति कुंतल का राज्य मार्जिन दिए जाने से कोटेदारों की आय में और बढ़ोतरी होगी।
