दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ में दरोगा बनने का मौका, 1871 पदों पर आवेदन शुरू
प्रयागराज। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग 5 (एसएससी) ने भर्ती प्रक्रिया शुरू - कर दी है। एसएससी ने 1871 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
अभ्यर्थी 30 सितंबर की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा एक अक्तूबर रात 11 बजे तक है। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए आठ से 10 अक्तूबर की रात 11 बजे तक का समय तय किया गया है।
भर्ती में दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के 317 पद
हैं। इसमें पुरुषों के लिए 205 और महिलाओं के लिए 112 पद निर्धारित हैं। सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के 1320 और सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर (फायर)-पुरुष के 234 पद शामिल हैं। एसएससी ने स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या संभावित है।
सीएपीएफ के पदों में बीएसएफ के 457, सीआरपीएफ के 254,
सीआईएसएफ के 250, आईटीबीपी के 187 और एसएसबी के 172 पद शामिल हैं। इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के अधिकांश पदों के लिए एक अगस्त 2026 को अभ्यर्थी की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
532 रिक्तियों पर मुहर, हिंदी अनुवादक के 311 पद
प्रयागराज। सरकारी विभागों में हिंदी अनुवादक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न केंद्रीय विभागों में 532 पदों का अंतिम रिक्ति विवरण जारी किया है। अकेले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हिंदी अनुवादक के 311 पद हैं। सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक), ग्रुप-बी, नॉन-गजेटेड के 311 पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें 126 पद अनारक्षित, 47 एससी, 23 एसटी, 84 ओबीसी और 31 ईडब्ल्यूएस के हैं। कुल रिक्तियों में आधे से अधिक पद अकेले सीआरपीएफ के हैं।
