|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

एक नया टास्क---☺️स्कूलों में 17 सितंबर को होगा आशीर्वाद का दीप प्रज्वलन, फोटो-वीडियो बनाना अनिवार्य

 

एक नया टास्क---☺️स्कूलों में 17 सितंबर को होगा आशीर्वाद का दीप प्रज्वलन, फोटो-वीडियो बनाना अनिवार्य




 



प्रयागराज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रयागराज जनपद के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 17 सितंबर 2026 को आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के क्रम में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त अन्य विद्यालयों में 17 सितंबर को शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया जाना है।

स्कूल स्तर पर होगा कार्यक्रम

आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालयों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाए। विद्यालय स्टाफ द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


इसके साथ ही 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रत्येक विद्यालय में आशीर्वाद का दीप जलाते हुए उसकी फोटो एवं लगभग 60 सेकंड का छोटा वीडियो तैयार कर सुरक्षित रखने को कहा गया है। मांग किए जाने पर संबंधित फोटो-वीडियो तत्काल उपलब्ध कराना होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यक्रम का आवश्यक एवं अनिवार्य सहयोग सुनिश्चित कराएं। आदेश की प्रति महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, लखनऊ तथा मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज को भी भेजी गई है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join