गणेश चतुर्थी के कारण 14 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, देखें आदेश
संभल, 13 सितंबर 2026। जिलाधिकारी संभल द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश के क्रम में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों में 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद संभल के समस्त माध्यमिक, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसे तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को स्थानीय अवकाश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
